फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्यूबवेल रीबोर कराने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के राजापुर स्थित रानीबारी में तीन साल से ट्यूबवेल खराब है। पेयजल समस्या से जूझ रहीं महिलाओं ने शनिवार को ट्यूबवेल के पास प्रदर्शन कर रीबोर कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल गीता देवी का कहना था कि गांव में लगे सभी हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। बच्चों के साथ इधर-उधर से पानी का इंतजाम करना पड़ता है। श्याम कुमारी, चमेला देवी और शकुंतला आदि का कहना था कि पानी की समस्या तीन साल से बनी हुई है। ग्राम प्रधान विनोद कुमार सिंह का कहना था कि पेयजल के लिए गांव में लगा सरकारी ट्यूबवेल तीन साल से खराब है। रीबोर के लिए कई बार गुहार लगाई गई। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता का कहना है कि जल्दी ही ट्यूबवेल रीबोर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें