इनरव्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय व रोटरैक्ट क्लब के गरबा व डांडिया उत्सव में उपस्थित महिलाएंं, स
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित एक लाज में शनिवार की देर रात इनरव्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय और रोट्रैक्ट क्लब के तत्वावधान में गरबा और डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में महिलाओं ने नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में नृत्य कर गरबा और डांडिया उत्सव मनाया। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा और डांडिया का आनंद लिया। क्लब की अध्यक्ष सुप्रीत कौर ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य नवरात्र जैसे सांस्कृतिक पर्व पर सभी को एक साथ लाना, समाज में सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। इस तरह के आयोजन महिलाओं को आपस में जोड़ने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं। सचिव अमृता गुप्ता ने सभी सदस्यों, रोट्रैक्ट टीम और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संजना अग्रवाल, राखी अग्रवाल, सरिका अग्रवाल, अंजू साध सहित क्लब की अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहीं।