फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुुएं में मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
लालगंज के रेचकारी गांव में विवाहिता आरती की फाइल फोटो। स्रोत। परिवार
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज के रेचकारी गांव में बृहस्पतिवार की शाम को विवाहिता आरती (25) का संदिग्ध हालात में कुंए में शव मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच कर रही है। प्रयागराज के कोरावं थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी श्यामजी की बेटी आरती (25) का विवाह साल 2021 में लालगंज थाना क्षेत्र के रेचकारी गांव निवासी अनुराग के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। अनुराग के चचेरे भाई गुलाब ने बताया कि अनुराग बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे मां पार्वती के साथ बेटे अद्यांश को डॉक्टर के पास लेकर गए थे। शाम को साढ़े चार बजे जब घर लौटा तो पत्नी आरती घर में नहीं थी। चार महीने की बेटी कमरे में थी। अनुराग ने आस-पास खोजा, नहीं मिली। गांव के लड़कों ने बताया कि उसे कुंए की ओर जाते देखा था। कुएं के पास आरती का चप्पल मिला। ग्रामीणों की मदद से कटियामार करके देखा गया तो शव कुंए में मिला। शव को कुंए से बाहर निकाला गया। मृतका आरती के भाई शिव ने बताया कि उनका छोटा भाई मांडा में परीक्षा देने गया था। उसने शाम को बहन के घर जाने की बात कही थी। शाम पांच बजे वह बहन के घर गया तो शव घर के बाहर पड़ा मिला। बताया गया कि कुंए में गिरने से मौत हुई है। सूचना पर रात 10 बजे परिवार के साथ पहुंचे। आरोप लगाया कि जब सुबह परिवार में कोई विवाद नहीं हुआ तो बहन कुएं में कूदकर जान क्यों देगी। उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। इसकी जांच की जाए कि हत्या किसने की है। मृतका के चचेरे भाई रमाकांत ने बताया कि दहेज के लिए हत्या की गई है। पहले भी झगड़ा हुआ था। 12 दिन पहले विदाई कराकर आरती को ससुराल पक्ष के लोग लेकर गए थे। थानाध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह ने बताया कि कुएं में गिरने से महिला की मौत हुई है। मायके वाले तहरीर देंगे तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारण की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें