हलिया। क्षेत्र के बरडीहा कला गांव में सोमवार को सुबह दाल बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से महिला झुलस गई। परिजन महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उपचार चल रहा है।
बरडीहा कला गांव निवासी कविता (27) सोमवार को सुबह घर में प्रेशर कुकर में दाल बना रही थीं। काफी देर तक प्रेशर कुकर की सीटी नहीं बजने पर वे प्रेशर कुकर के पास पंहुचीं। तभी अचानक प्रेशर कुकर फटने से दाल का पानी उनके चेहरे पर पड़ गया। इससे वे झुलस गईं। परिजन उपचार के लिए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।