फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के नउडिहवा अमोई गांव में बीते दिनों जहर खाने से विवाहिता के मौत मामले में बुधवार को पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अमोई गांव निवासी 26 वर्षीय महिला की शादी छह वर्ष पूर्व बसही थाना के मड़िहान क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद विवाहिता मायके में रहने लगी। गांव निवासी प्रकाश कोल का विवाहिता से प्रेम संबंध था। उसने शादी का भरोसा भी दिया था। लेकिन प्रकाश ने बाद में शादी सेे इंकार कर दिया। इसपर विवाहिता ने 16 फरवरी की रात को जहर खा लिया। जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। विवाहिता के पिता पिंटू कोल ने गांव निवासी प्रकाश कोल के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी प्रकाश कोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें