हलिया। अहुगी खुर्द गांव निवासी युवती की झोलाछाप से इलाज के दौरान हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अहुगी खुर्द गांव निवासी खुश्बुद्दीन की 19 वर्षीय पुत्री आस्मा को शुक्रवार की शाम सांस लेने में तकलीफ हुई। घरवाले उसे झोलाछाप के यहां इलाज के लिए ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर सांस लेने की समस्या और बढ़ने लगी। इस पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि झोलाछाप के यहां इलाज कराने के बाद युवती की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।