फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा के पास रविवार को दोपहर में ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे में पत्नी को गंभीर चोटें आईं। पास ही मौजूद 108 एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। जहां डाॅक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मौत के बाद पति शव लेकर घर चला गया।
विज्ञापन

भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के मऊराम निवासी संतोष शुक्ला (50) अपनी पत्नी गीता शुक्ला (48) के साथ रविवार को सुबह बाइक से विंध्याचल पहुंचे। वहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। इसके बाद मोबाइल फोन से वीडियो कालिंग के जरिए अपने पिता और भाई को निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर को दिखाया। वहां से बाइक से पति-पत्नी घर जाने के लिए निकले। शास्त्री पुल पर पहुंचने पर बाइक उन्होंने रोका। बाइक पत्नी गीता शुक्ला ने पुल से गंगा नदी देखने के लिए रोकवाई। इसके बाद आगे चाय पीने की बात कही। दंपती बाइक से जा रहे थे। रास्ते में चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के पास चाय पीने के लिए बाइक रोकते, उसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में दंपती घायल हो गए। पास ही मौजूद 108 एंबुलेंस से दोनाें को उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां गीता शुक्ला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। जहां डाॅक्टर प्रिंस ने गीता शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। पति संतोष ने शव का पोस्टमार्टम आदि कार्रवाई न कराने की मांग की। पति संतोष ने बताया कि पत्नी गीता शुक्ला के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर बाइक से घर जा रहे थे, इस बीच रास्ते में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें