मड़िहान। जीप से यात्रा कर रही महिला यात्री के साथ अश्लील हरकत करने पर पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बुधवार को मिर्जापुर से मड़िहान जा रही जीप में यह घटना हुई। घोरावल जा रही जीप में चालक समेत 14 यात्री सवार थे। एक महिला यात्री भी बैठी थी। बगल में भदोही निवासी एक अधेड़ मुकदमा की पैरवी के लिए मड़िहान तहसील जा रहा था। जीप मड़िहान क्षेत्र के बेला जंगल में पहुंची ही थी कि वह छेड़खानी करने लगा। मड़िहान थाने के सामने महिला आक्रोशित हो गई और उसकी पिटाई करने लगी। अधेड़ की पिटाई देख मजमा लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।