फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धर्म छिपाकर शादी करने वाली महिला प्रेमी साथ गिरफ्तार, पुत्र का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Sun, 31 Jul 2022 10:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर  पुलिस ने शनिवार को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के लखनपुर गांव निवासी एक महिला ने पहले तो धर्म छिपाकर हरियाणा निवासी हिंदू युवक से शादी कर ली। इसके बाद मायके आकर पुत्र का खतना कर धर्म परिवर्तन करा दिया। फिर एक मुस्लिम युवक के साथ पुणे चली गई। पति को जानकारी मिली तो हरियाणा से आकर उसने चील्ह थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शनिवार को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लखनपुर गांव की बेबी 15 वर्ष पूर्व हरियाणा के पानीपत नांगलखेड़ी में अपनी बहन के यहां रहकर काम करती थी। वहां उसने अरुण सिंह से शादी कर ली।

बेबी ने खुद को हिंदू बताकर मंदिर में शादी की थी। दोनों को तीन बच्चे गोलू (11) काजल (9) व सोना(7) हुए। सभी हरियाणा में साथ रहते थे। दो वर्ष पूर्व कोरोना काल में बेबी अपने पिता को देखने के लिए पति और बच्चों के साथ लखनपुर आई। यहां अरुण को पता चला कि बेबी मुस्लिम धर्म की है।

विज्ञापन

चार माह पहले पता चला- पुत्र का हुआ खतना

इसके बाद भी वह पत्नी व बच्चों को ले जाना चाहता था पर बेबी बच्चों के साथ लखनपुर में ही रहने लगी। अरुण बच्चों से मिलने के लिए आता-जाता रहा। आरोप है कि इस बीच, बेबी गांव के शरीफ नामक युवक के साथ बच्चों को लेकर रहने लगी। चार माह पहले जब अरुण आया तो पता चला कि उसकी पत्नी ने उसके पुत्र गोलू का कंतित में खतना करा दिया है।

उसके बाद बेबी शरीफ के साथ बच्चों को लेकर पुणे चली गई। अरुण ने बताया कि हरियाणा में उसने एक जज को यह बात बताई। तब जब ने कहा कि पत्नी के गांव आने पर सूचना दें। मदद की जाएगी। इसके बाद बेबी जब गांव आई तो उसने थाने में तहरीर दी।

इस पर पुलिस ने उसकी पत्नी बेबी, शरीफ, बेबी के जीजा फुल्लन और परिजन आफताब के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बेबी और उसके प्रेमी शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। फरार फुल्लन व आफताब कंतित के रहने वाले हैं, जिनके यहां खतना कराया गया था।

सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि धर्म छिपाकर बेबी ने हरियाणा के अरुण से शादी की थी। दो वर्ष पहले अरुण को पता चला कि वह मुस्लिम है। इस बीच बेबी किसी और के साथ रहते हुए पुत्र गोलू का खतना कराकर धर्म परिवर्तन करा दिया। अरुण की तहरीर पर बेबी समेत चार पर धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा से ऑटो लेकर आया अरुण

अरुण पत्नी और बच्चों को चील्ह के लखनपुर में छोड़कर गया था। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने उसके पुत्र का खतना करा दिया है तो वह हरियाणा से ऑटो लेकर मिर्जापुर चला आया। पिछले चार माह से वह कार्रवाई के लिए परेशान था। शनिवार को उसका मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें