फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। जिगना रेलवे स्टेशन से लगभग एक किमी पश्चिम मोहनपुर गांव के सामने हरगढ गांव निवासी मंदीप कुमार केशरवानी की पत्नी रानी केशरवानी मंगलवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गईं। थोड़ी ही देर में महिला ने दम तोड़ दिया। पति खैरा में किराना की दुकान चलाता है। बताया जाता है कि रानी केशरवानी मनोरोगी थीं। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे घर से निकल कर जिगना पहुंच गई। स्टेशन से एक किमी दूर डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी के नजदीक पहुंच गई। उसकी चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पीपी श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें