फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र गड़ईनाला के पास शनिवार को सड़क हादसे घायल महिला की सोमवार को उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के धर्मदेवा गांव निवासी धर्मेंद्र यादव उर्फ मक्खन यादव अपनी पत्नी 28 वर्षीय सरिता देवी के साथ शनिवार को लेकर उपचार मिर्जापुर अस्पताल आया था। वहां से घर वापस आते समय पैड़ापुर चौकी क्षेत्र में के गड़ई नाला के पास शराब के नशे में धुत ऑटो चालक ने बाइक सवार पति पत्नी को धक्का मार दिया। जिससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद चौकी प्रभारी पैड़ापुर संजय कुमार यादव मौके पर पहुंचकर पति-पत्नी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहां धर्मेंद्र का हांथ फैक्चर हो गया था। उसकी पत्नी की हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। सोमवार की सुबह ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। महिला को एक पुत्री छह वर्षीय सुकृति व चार वर्ष का पुत्र श्रेयांश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें