फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑपरेशन के बाद महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मेडिकल काॅलेज के अधीन जिला महिला अस्पताल में बुधवार को सफल ऑपरेशन के बाद एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चों का वजन कम है, परंतु वे स्वस्थ हैं। उनको एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के गैबीघाट अमानगंज निवासी यास्मिन पत्नी जिलानी का चौथी बार प्रसव हुआ है। इससे पहले तीन प्रसव में उन दो बच्चे हैं। वे नियमित रूप से जिला महिला अस्पताल में पहुंचकर जांच करा रही थीं। बुधवार को सुबह उन्हें प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उन्हें लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। जहां स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. जूही देशपांडेय, सीनियर रेजिडेंट डाॅ. स्वाती विश्वकर्मा और बेहोशी की डाॅ. करिश्मा ने यास्मिन का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद यास्मिन ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इसमें एक पुत्र व दो पुत्रियां शामिल हैं। सफल ऑपरेशन पर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल और एचओडी डाॅ. अरविंद सिन्हा ने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य ने बताया कि अस्पताल में व्यवस्था बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है। पहली बार अस्पताल में सफल ऑपरेशन कर महिला के तीन बच्चों का सुरक्षित प्रसव कराया गया। बच्चे स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें