फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सेवटी नदी के रेलिंग विहीन पुल से नीचे गिरी महिला, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के खुटहा गांव के पास शनिवार की रात को सेवटी नदी के रेलिंग विहिन पुल से नीचे गिरकर एक महिला नदी में डूब गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रुप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव निवासी 50 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी राजेंद्र शनिवार की रात का खुटहां गांव के पास सेवटी नदी के रेलिंग विहीन पुल से जा रही थी। इस दौरान वह पुलिया से नीचे नदी में गई गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नदी के पानी में खोजबीन की तो करीब साढ़े नौ बजे रात पुल से थोड़ी दूर आगे नदी में महिला का शव उतराया हुआ मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। जिससे वह अक्सर इधर उधर घूमती रहती थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से महिला के शव को सेवटी नदी से बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें