फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पर गड्ढे की वजह से बाइक से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। नंदोई के निधन होने पर शनिवार को सुबह भतीजे के साथ बाइक से उनके घर जा रही महिला पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के पास गड्ढे के चलते सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव निवासी राधिका देवी (55) पत्नी मुरलीधर यादव के नंदोई मदन का बीते शुक्रवार को शाम को निधन हो गया था। सूचना मिलने पर राधिका शनिवार को सुबह अपने भतीजे मनोज यादव के साथ बाइक से नंदोई मदन के घर पड़री जा रही थीं। बाइक पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के पास पहुंची थी कि रास्ते में गड्ढे के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक सवार राधिका सड़क पर गिर गईं। सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। जब तक लोग उन्हें उपचार के लिए लेकर अस्पताल जाते, राधिका की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार भतीजा बच गया। उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को दो पुत्र और एक पुत्री है। सभी की शादी हो गई है। थानाध्यक्ष पड़री विजय शंकर पटेल ने बताया कि बाइक से गिरकर महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें