फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में सोमवार को देर रात उपचार के लिए आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉक्टरों ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के बड़गड़ी निवासी मनी और उनकी पत्नी चंद्रावती मिर्जापुर के राजगढ़ में मजदूरी करते थे। छह माह पहले शादी हुई थी। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में चंद्रावती बीमार हो गईं। पति और उनकी मां रानी उन्हें लेकर मंडलीय अस्पताल आए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संदिग्ध मौत होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्र ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते हैं। मायके पक्ष के लोग आ रहे हैं। उनके आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें