विंध्याचल थाना क्षेत्र के अतरैला में शनिवार की रात को एक अधेड़ को सर्प ने डस लिया। परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अतरैला गांव निवासी कलावती (55) शनिवार की रात चारपाई पर सोई थी। देर रात सांप ने डंस लिया। शोर मचाने पर उठे परिजन कलावती को लेकर मंडलीय अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर घर आते ही घर पर कोहराम मच गया। उसके पुत्र अजय कुमार की सूचना पर मौके पर पहुंचे गैपुरा चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र ने बताया कि जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत हुई है।