लालगंज। क्षेत्र के बस्तरा गांव निवासिनी जानकी देवी (25) पत्नी संजय कोल का मंगलवार की रात को पारिवारिक विवाद में अनबन होने पर जहर खा लिया। जहर खाने पर जानकी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकी को पांच वर्ष का एक पुत्र और तीन वर्ष की एक पुत्री है। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां की मौत के बाद बच्चों के आंसू नहीं थम रहीं थम रहें थें।