फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
देहात कोतवाली के कोटवा के पास पेड़ में टकराई कार।  स्रेात- सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह कार ने सड़क किनारे पेड़ के पास बैठीं हीरावती देवी (55) को टक्कर मार दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। हादसे से आक्रोशित परिवार के लोगोें ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। हीरावती देवी बेटी का इलाज कराने के लिए घर से निकली थीं। वह गांव के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठकर सवारी वाहन का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान एक अनियंत्रित कार महिला को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि पेड़ के नीचे बैठी महिला को कार ने टक्कर मार दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई है। कार को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें