फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इलाज के दौरान महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सारीपुर स्थित मायके में रह रही महिला की शनिवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों द्वारा पिटाई किए जाने के कारण बीमार होने से मौत का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सारीपुर निवासी मोनी सोनकर (28) पत्नी राजेश सोनकर का विवाह आठ साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी गांव में हुआ था। बीमारी के चलते शनिवार की सुबह मोनी की मौत हो गई। मायके वालों का आरोप था कि ससुराल वालों ने पिटाई की थी। इस कारण से उसकी मौत हो गई। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि डेढ़ माह से महिला अपने मायके में रह रही थी। बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थी। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वाले ससुराल वालों पर पिटाई का आरोप लगा रहे थे। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें