मिर्जापुर (कलवारी)। मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर जूरिया पुरवा गांव में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से डांगरी देवी (50) झुलस गई। परिजन पहले महिला को जंगल से घर लाए इसके बाद मड़िहान सीएचसी ले गए। जहां डॉ. राधेश्याम वर्मा ने महिला की मौत की पुष्टि की। डंगरी देवी सुबह जंगल में लकड़ी लेने गई थी। तभी अचानक मौसम खराब हो गया। बारिश होने लगी। इस कारण वह भागकर मड़ई में चली गई। तभी बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर महिला झुलस गई। राहगीरों की सूचना परिवार के लोग जंगल में पहुंचे। मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि बिजली की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई है।