बिजली के चपेट में आने से महिला की मौत
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर चौकिया गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय लालती देवी पत्नी खजांची पाल शाम को मवेशियों को चराने के लिए गई थी। घर वापस लौटते समय आकाशीय बिजली गिरने से वह चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया।