फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागीर के पास शनिवार को रात में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुरजागीर निवासी सलीमा (45) पत्नी राम नरेश उर्फ लल्लू शनिवार को रात में घर के पास सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से सलीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सलीमा के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सभी की शादी हो गई है। सलीमा के जेठ फौजदार ने बताया कि बाइक सवार नाबालिग थे। इस कारण हादसा हुआ है। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि बाइक की टक्कर से महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें