शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के बाजार में स्थित एक क्लीनिक पर शुक्रवार की शाम को इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत हो जाने पर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है। जमालपुर थाना क्षेत्र के करजी गांव निवासी 40 वर्षीय सुमन ऊर्फ सोनी पत्नी बल्लू बियार की तबीयत दो दिन से खराब चल रही थी। उसे बुखार आ रहा था। शुक्रवार को शाम जमालपुर बाजार में एक क्लीनिक पर दवा कराने आई थी। जहां डाक्टर द्वारा इंजेक्शन दिया गया। इंजेक्शन लगते ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चिकित्सक को भी थाने पर बैठा लिया है। मृतका को दो बच्चे हैं। जो बालिग है। थानाध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि मृतका के परिजनों के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।