फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के कटका रेल लाइन के पास बुधवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कटका गांव निवासी रेखा देवी (36) पत्नी चहेटू प्रसाद सुबह पांच बजे शौच के लिए घर से निकली थीं। शौच के बाद वे रेल लाइन पार कर रही थीं। इस बीच डाउन लाइन पर दिल्ली से वाराणसी की ओर जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन आते देख अन्य महिलाओं ने उन्हें रुकने के लिए कहा, परंतु तब तक वह रेल लाइन पर पहुंच गई थीं। इसी बीच दूसरी ओर से मालगाड़ी आ गई। जब तक वे कुछ समझ पातीं, वे लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ गई महिलाओं ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें