जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा-बिरोही के मध्य छनवर में घास काटने जा रही 41 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवा कर परिजनों को सूचना दिया। क्षेत्र के बिरोही गांव निवासी विजय शंकर मौर्य की पत्नी रमदेई (41) सुबह साढ़े 10 बजे घर से पशुओं को चारा काटने के लिए छनवर जा रही थी। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया ।