जिगना (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी गांव के सामने मंगलवार को दोपहर में अप लाइन पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
जिगना थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी गांव निवासी सीमा देवी (25) पत्नी छोटे लाल पाल मंगलवार को शाम को करीब चार बजे अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर सिवान में जाने के लिए रेल लाइन पार कर रही थीं। इस बीच अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची जिगना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीमा से एक पुत्र और पुत्री हैं। सीमा के पिता प्रयागराज जिले के मेजा थाने के मुड़पेला गांव निवासी रामदास व माता उर्मिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे। इसलिए पुत्री ने ट्रेन से कटकर जान दी। थानाध्यक्ष जिगना रविकांत मिश्रा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।