जमालपुर। थाना क्षेत्र के जमालपुर कस्बा निवासी एक महिला की शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति के मुताबिक करंट लगने से महिला की मौत हुई है। मायके वालों को सूचना दी गई है। पुलिस मायके वालों का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मायका वाले कोई शिकायत करते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जमालपुर कस्बा निवासी चंदन केसरी की शादी वाराणसी के बाबतपुर निवासी निवासी पूजा (24) के साथ हुई थी। शनिवार की शाम पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति चंदन केसरी ने बताया कि पूजा शाम छह बजे पंखा चालू करने के लिए स्विच आन करने गई। उस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पति ने बताया कि घटना के दौरान वे बाहर दुकान पर थे। घर में गए तो उनकी पत्नी की करंट से मौत हो गई थी। महिला से दो बच्चे हैं। घटना की जानकारी मायके वालों को दी गई है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी मिली है। पति करंट से मौत होने की बात बता रहा है। मायके वालों को सूचना दी गई है। मायके वाले अगर कोई आरोप लगाते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।