मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बृहस्पतिवार को राजगढ़ थाने में तैनात महिला आरक्षी छाया को निलंबित कर दिया। आरक्षी पर दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने तथा अनुशासनहीनता का आरोप है। पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनहीनता का मामला संज्ञान में आने पर महिला आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच का भी आदेश दिया है।