फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया दो लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव निवासी शांति देवी ने शनिवार को ड्रमंडगंज पुलिस को तहरीर देकर नदौली गांव के दो लोगों पर धोखाधड़ी कर एक बिस्वा की जगह एक बीघा भूमि की रजिस्ट्री करा लेने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि बीते तीन नवंबर को थाना क्षेत्र के नदौली गांव निवासी दो लोगों ने दुर्जनीपुर गांव स्थित फोरलेन व ग्रामीण संपर्क मार्ग पर स्थित उसकी जमीन में से एक बिस्वा भूमि बैनामा कराने के लिए उसे तहसील ले गए, लेकिन दोनों ने एक बिस्वा भूमि की जगह एक बीघा भूमि का धोखाधड़ी से बैनामा करवा लिया। उसका कहना है कि उसकी भूमि फोरलेन के पास होने से बहुत कीमती है। दोनों ने मात्र एक बिस्वा भूमि का साढ़े चार लाख रुपये देकर धोखे से गलत चौहद्दी दिखाकर एक बीघा भूमि का बैनामा करा लिया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें