फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मझिगवां में तेंदुआ के बजाय मिली जंगली बिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। मझिगवां स्थित पुरानी पानी टंकी परिसर में एक तेंदुआ छिपा होने को लेकर पिछले पांच दिन से ग्रामीणों द्वारा लगातार दी जा रही सूचना का बृहस्पतिवार को पटाक्षेप हो गया। वन विभाग की टीम ने पानी टंकी परिसर में छानबीन की तो जंगली बिल्ली मिली। इससे ग्रामीणों के साथ ही वन कर्मियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा के निर्देश पर बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम शाम करीब पांच बजे मझिगवां स्थित पानी टंकी के पास पहुंची। जांच पड़ताल के बाद जंगली बिल्ली के रूप में तस्दीक होने पर तेंदुआ को लेकर भयभीत ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रीय वनाधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों के साथ मौके पर छानबीन के दौरान पुरानी पानी टंकी परिसर के बने कमरों का ताला खोलवाकर अंदर प्रवेश करने पर कोने में एक जंगली बिल्ली बैठी हुई दिखाई दी। जो लोगों को देखकर एक पुरानी पाइप के अंदर घुस गई। रेंजर ने बताया कि परिसर में जंगली बिल्ली का फोटो भी खींचकर डीएफओ तथा वाइल्ड लाइफ के एक्सपर्ट के पास भी उसकी पहचान कराने के लिए भेजा गया है। रेंजर ने बताया कि यह जंगली बिल्ली किसी के ऊपर हमला नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें