मिर्जापुर जिले भोड़सर गांव के पास सड़क पार करने के दौरान बेकाबू ट्रक की टक्कर से गांव निवासी रामजी (45) की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह सड़क उसपार दुकान से समान लेकर लौट रहे थे। रामजी ने बीते 29 मई को अपनी बेटी का विवाह किया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत हुई है।