फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया केस, गुस्साए पति ने अश्लील वीडियो और चैट किया वायरल

Sat, 06 Jul 2024 08:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में एक पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस कराया तो इससे नाराज होकर उसने अश्लील वीडियो और चैट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी और उसके मायकेवालों ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया, तो पति ने अश्लील वीडियो और चैट वायरल कर दिया। विवाहिता के पिता ने दामाद पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के पिता ने तहरीर दी है कि बेटी की शादी चंदौली में युवक के साथ की। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। बेटी मायके लौट आई। आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया।

तहरीर में लिखा कि मुकदमे की जानकारी होने पर दामाद ने अश्लील वीडियो व व्हाट्सएप कॉल और चैट को वायरल कर दिया। वह अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए दूसरी बेटी को भद्दे और अश्लील मैसेज भेजता है। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप व फेसबुक पर उसे वायरल कर रहा है। इससे हमारी सामाजिक छवि और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन आरोपों के अंतर्गत पूर्व में भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेरी बेटी जब ससुराल में थी, तब दामाद ने अश्लील वीडियो बनाया। उसे व्हाट्सएप पर भेज कर लगातार जान से मारने की धमकी देते हुए बदनाम कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें