जमालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के शादी से मना करने पर युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर कुएं में धकेल दिया। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी के पिता ने दी तहरीर में बताया कि आरोपी बेटी को परेशान करता था। शनिवार रात किशोरी के भाई की हत्या की धमकी देकर उसे घर से बाहर बुलाया व शादी का दबाव बनाया। इंकार करने पर नशीला पदार्थ खिला दिया। जब पुत्री लड़खड़ाने लगी तो उसे घर से कुछ दूरी पर स्थित सूखे कुएं में धक्का देकर भाग गया। सुबह कुएं से कराहने की आवाज आने पर वह बेटी को बाहर निकाल कर सीएचसी केंद्र इलाज कराने ले गया। कुएं में गिरने से लड़की को गंभीर चोट आई है।