फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ... जब मंदिर से गायब हो गए मंडलायुक्त के जूते

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने गए मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी का जूता गायब हो गया। इससे सुरक्षा कार्मियों में खलबली मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से छानबीन की तो पता चला जूता कोई और पहन कर गया है। इसके बाद पुलिस ने जूते बरामद किए। मंडलायुक्त डाॅ. मुथु कुमार स्वामी बी शुक्रवार की दोपहर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे थे। वह जब मंदिर से बाहर आए तो उनका जूता नहीं था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला एक व्यक्ति जूता पहन कर चला गया है। पुलिस उसकी तलाश कर जूते वापस लाई। दूसरी तरफ शाम को पुलिस अधीक्षक ने धाम चौकी पर तैनात निरीक्षक का स्थानांतरण कर दिया। लोग स्थानांतरण को इस घटना से जोड़कर देख रहे हैं। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि जूता गलती से एक व्यक्ति पहन कर चला गया था। जब वह घर पहुंचा तो उसे इसकी जानकारी हुई। इसके बाद वह आया और जूते वापस दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें