फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े जाने पर चोर ने मकान मालिक को मारी गोली,रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के महामलपुर पिपरिया गांव में बृहस्पतिवार की देर रात को मकान में घुुसे चोरों ने लूट का विरोध करने पर मकान मालिक को गोली मार दी और भाग गया। चोर इससे पहले दो मकानों में चोरी कर चुके थे। रात में चोरों द्वारा गोली मारने की सूचना पर कछवां पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार की सुबह एक किमी दूर खेत में चोरों द्वारा फेंका हुआ बक्सा बरामद हुआ। सुबह एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने डाग स्क्वाड और फील्ड यूनिट टीम के साथ छानबीन की। इसके अलावा शुक्रवार की शाम को डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र आरके भारद्वाज ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्र निवासी चंदर बिंद (45) के घर में बृहस्पतिवार की रात को 12 बजे तीन चोर घुसे। चोर बक्सा उठाकर ले जाने लगे तो चंदर बिंद की पुत्रियों रीता व सपना की नींद खुल गई। पुत्रियों ने चोर-चोर चिल्लाते हुए बक्सा लेकर जा रहे एक चोर को पकड़ लिया। चोर ने उनके सिर में किसी चीज से प्रहर कर दिया और भागने का प्रयास किया। लेकिन चंदर की पत्नी मालती ने पकड़ लिया। उसने मालती को धक्का देकर भागने का प्रयास किया। लेकिन बगल के कमरे में कारपेट बुनाई कर रहे चंदर ने चोर का पीछा कर 100 मीटर दूर लवकुश गुप्ता के घर के पास पकड़ लिया। चंदर चोर को पकड़े था, तभी चोर ने तमंचा निकालकर उसके आएं हाथ में गोली मार दी। इससे लहूलुहान चंदर गिर गए। गोली चलने पर आस-पास के लोग जुट गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी। इससे पहले चोर, भालचंद्र बिंद व भगीराम बिंद के मकानों में चोरी कर चुके थे। चोरी की सूचना पर थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा मौके पर पहुंचे। सुबह घटना स्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर अरहर के खेत में चोरी किया गया बक्सा मिला। फारेंसिंक व डाग स्क्वाड टीम के साथ पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा भी सुबह मौके पर पहुंचे। छानबीन की। चोर ने तीनों मकान से एक लाख नकदी और लगभग पांच लाख के आभूषण चोरी किए। दूसरे दिन घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार की शाम को डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र आरके भारद्वाज ने मौके पर पहुंचे। परिवारवालों से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीआईजी ने थानाध्यक्ष, एसओजी टीम को आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना का अतिशीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें