30 जून तक होगी गेहूं की खरीदारी
कलवारी। स्थानीय हाट क्रय केंद्र पर 30 जून तक गेहूं की खरीद होगी। लॉकडाउन के कारण इसकी तिथि बढ़ाई गई है। एमएमआई दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के चलते केंद्र पर किसानों का कम गेंहू आ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से गेहूं खरीदने का लक्ष्य 30 हजार क्विंटल निर्धारित किया गया है इस समय पर करीब 18 हजार चार सौ क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। मौसम खराब होने के वजह से प्रतिदिन लगभग दो सौ क्विंटल के लगभग खरीदारी की जा रही है।