राजगढ़। राजगढ़ निवासी सुनील कुमार (24) और वाराणसी निवासी उसका साथी रविंद्र कुमार (23) हरियाणा में दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों दिल्ली में काम करने गए थे। हादसे के बाद किसी तरह ट्रेन से मिर्जापुर पहुंचे। वहां से रविंद्र वाराणसी चला गया, जबकि सुनील घायल अवस्था में राजगढ़ स्थित अपने घर पहुंचा। परिजनों ने सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया। वहीं, रविंद्र की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। हादसा कैसे हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सीएचसी राजगढ़ के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. संतलाल ने बताया कि सुनील का प्राथमिक उपचार करने के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। संवाद