फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का किया स्वागत

विज्ञापन
जमालपुर ब्लाक सभागार में स्वागत के दौरान भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारी।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
जमालपुर। ब्लॉक सभागार में भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सुभाष राय को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष, मनीष कुशवाहा को जिला मंत्री और जोशी पटेल को पिछड़ा मोर्चा का जिला महामंत्री बनाए जाने पर उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह बंटू और पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह ने कहा कि युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी मिलने से पार्टी मजबूत होगी। इस मौके पर सुदामा सिंह, हेमंत सिंह, हनुमंत प्रसाद, छोटेलाल तिवारी, राजकुमारी विश्वकर्मा और राजकुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें