मिर्जापुर। राष्ट्रीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने मंगलवार को केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंप कर वेब सीरीज वर्जिन भास्कर पर रोक लगाने की मांग की। बताया कि एकता कपूर द्वारा बनाएगए वेब सीरीज वर्जिन भास्कर सीरीज-टू में अहिल्याबाई महिला छात्रावास में चल रहे सेक्स स्कैंडल को दिखाया गया है। उसमें छात्रावास का नाम अहिल्या बाई महिला छात्रावास दिखाया गया है। माता अहिल्याबाई होलकर धनगर, पाल, गड़ेरिया समाज की आराध्य है। उनको मानने वाले पूरे भारत में है। वेब सीरीज में दिखाए गए छात्रावास का नाम अहिल्या बाई से पूरे समाज में आक्रोश है। मांग की कि सीरीज पर रोक लगाई जाए। विवादित सीन को हटाया जाए। ज्ञापन देने वालों में जय सिंह पाल, बबलू मौर्या, प्रदीप कुमार, अनुराग दुबे, संजय कुमार पाल, सुनील पाल, राजन, शिवनरायण पाल आदि रहे।