फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गरई प्रणाली की नहरों में सिंचाई के लिए छोड़ा जाएगा पानी

विज्ञापन
जलाशय पर बैठक में मौजूद अहरौरा डोंगियां बांध मेन कैनाल समिति व भाकियू के किसान।- संवाद।
विज्ञापन
अहरौरा। डोंगियां बांध मेन कैनल समिति व भाकियू के किसानों की शनिवार को अहरौरा जलाशय पर हुई संयुक्त बैठक गरई प्रणाली की समस्त नहरों का संचालन छह जनवरी से किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व मेंन कैनाल नहर के आनंदीपुर तथा धुरियां माइनर को पांच जनवरी से पानी देकर संतृप्त किए जाने तथा आठ जनवरी से मेंन कैनाल में धुरिया माइनर के नीचे तथा पटिहटा माइनर में पानी दिए जाने की बात कही। बैठक के दौरान किसान नेताओं ने निर्णय लिया कि पटिहटा माइनर से निकली सोनपुर माइनर में छह का कुलावा लगाकर मिट्टी से बांध दिया जाए तथा आगे पांच सौ मीटर पर खुदाई कर देने से दो सौ एकड़ फसलें की अतिरिक्त सिंचाई हो सकेगी। अहरौरा मेन कैनाल में मेहंदीपुर फाॅल को तोड़कर ऊंचाई कम कर दिया जाए तथा महमूदपुर का कुलावा एक फीट कम कर दिया जाए जिससे दो फसलों की सिंचाई के लिए पानी का संतुलन बना रहेगा। हुसैनपुर बियर से गरई नदी का पानी बंद करके बियर से भागवत ब्रांच नहर तथा चौकिया ब्रांच में पानी का झिराव शुरू करके सहित गरई प्रणाली की सभी नहरें छह जनवरी से चलाई जाएगी। बैठक में किसानों ने मांग किया कि भागवत ब्रांच में फरहदा फाॅल के ऊपर टूटी हुई नहर को बांधा जाए तथा पटिहटा माइनर में मानिकपुर के पास टूटे हुए गेट को लगाने गोठौरा गांव के पास कौड़िया माइनर की सफाई कराई जाय। अध्यक्षता बनारसी यादव, संचालन प्रहलाद सिंह ने किया। इस दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, चौधरी रमेश सिंह, स्वामी दयाल सिंह, राम प्रसाद सिंह, राजेश सिंह, घूरे प्रसाद व विश्वनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें