जमालपुर गांव में बरसात के बाद काली मंदिर जाने वाले जलजमाव वाले मुख्य मार्ग से जाते लोग ।
- फोटो : MIRZAPUR
जमालपुर। गांव में आवागमन के मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान है। सरकार का गड्ढा मुक्त सड़क का दावा क्षेत्र मे बेअसर साबित हो रहा है। बेमौसम हुए बरसात में गांव के संपर्क मार्ग पर दो फीट पानी भर गया। निकासी न होने से महीनों पानी भरा रहने से आवागमन बाधित होता है। जमालपुर गांव में काली मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग जजर्र हो गया है। सड़क पर लोगो का चलना दुश्वार है। आए दिन लोग दुघर्टना के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगो ने विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क मरम्मत व नाली निर्माण का मुद्दा उठाया लेकिन अधिकारियों ने अभी तक उनकी गुहार नहीं सुनी। सड़क कि मरम्मत नही होने से ग्रामीणों मे नाराजगी है। क्षेत्रीय लोगो सुधीर मौर्य, राजेश द्विेदी, राम आज्ञा यादव, अनिल, अजय कुमार, सुशील सिंह, सुभाष गुप्ता, शिवकुमार सिंह, सतीश कुमार, मनोज कुमार, विक्की, शंकर, किशन सिंह सहित अन्य ग्रामीणो ने जिलाधिकारी का इस ओर ध्यान आकर्षित कर खराब सड़क मरम्मत कराने कि मांग की है।