फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों की लापरवाही से हो रहा जलजमाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की समस्याओं को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष (नपा) मनोज जायसवाल ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर जल जमाव से जनता को हो रही समस्या से अवगत कराया। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सरकारी विभागों की लापरवाही व निष्क्रियता से नागरिक परेशान हैं। चाहे नटवा में हो रहा जलजमाव हो या फिर जलापूर्ति का मामला है। कार्य की गति धीरे होने से महंत शिवाला से इमामबाड़ा तक रोज ही जाम लग रहा है। उन्होंने इस संबंध में चार सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा। नपाध्यक्ष ने कहा कि जलनिगम की लापरवाही के कारण कई घरों के पानी के पाइप का कनेक्शन कट गया है। खोदाई से निकली मिट्टी नालियों में जाने के कारण गन्दा पानी लोगो के घरों में जा रहा और सड़कों पर जमा पानी समस्या पैदा कर रहा है। नपाध्यक्ष ने कहा यही हाल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जंगी रोड में बनाये गये हाइवे का है। उसके कारण पाइप लाइन कट गयी। जलनिगम की सुस्ती के असर का कारण रहा कि जंगी रोड के निवासियों को जल की आपूर्ति प्रतिदिन टैंकर द्वारा की जा रही है। जलनिगम के लापरवाही का खामियाजा नगर पालिका को झेलनी पड़ रही है। नपाध्यक्ष ने कहा कि हल्की सी बरसात में भी नटवा अंडर पास के नीचे जलजमाव हो जाता है। पांच साल पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा अंडर पास के नीचे मार्ग का निर्माण कराया था। लेकिन मार्ग बनाने में लापरवाही बरती गयी। लनिकासी एवं तकनीकी विषयों पर ध्यान नही दिया गया जिसके कारण आये दिन बरसात में जलजमाव हो जाता है और आवागमन भी बाधित होता है। जिसको नगर पालिका के कर्मचारियों को लगाकर पानी निकासी की जाती है। नपाध्यक्ष ने कहा कि लंका की पहाड़ी पर पीएम आवास योजना के तहत बन रहे आवास का कार्य भी अधूरा है। जिससे अभी तक लोगो को आवास का आवंटन नही हो सका है। भैरव प्रसाद ट्रस्ट में नेत्र अस्पताल खुलना था लेकिन अभी तक अस्पताल का निर्माण नही हो सका है। इस मौके पर दिनेश तिवारी, नगर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष मनीष गुप्ता, रविकर सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें