फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्यवासिनी कालोनी में जलजमाव, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भरूहना स्थित विंध्यवासिनी कालोनी के निवासियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर ,प्रदर्शन कर कालोनी में हुए जलभराव की निकासी की मांग की।
विज्ञापन

नागरिकों ने कहा कि इस पूरी बस्ती में लगभग डेढ़ सौ परिवार रहते हैं। यहां की सीवर और नाली की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यहां पर इंटर कॉलेज भी अवस्थित है। जिसमें हजारों बच्चों का आना जाना होता है। इस बस्ती में हुए जलभराव से अब गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। उसी गंदे पानी के साथ ही जोंक व अन्य गंदे कीड़ों का भी घर में प्रवेश हो रहा है जिससे बीमारी फैलने की आशंका है। मांग की गई कि पानी की निकासी की स्थायी व्य स्था करायी जाए। नागरिकों ने कहा कि इसके लिए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, ग्राम प्रधान के साथ ही जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पानी के निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की गई। इस अवसर पर राजेश, राजेंद्र प्रसाद, सौरभ सिंह, रीना तिवारी, मंजू श्रीवास्तव, गायत्री देवी व अन्य थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें