फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: त्रुटिपूर्ण आय प्रमाणपत्र के लिए तहसीलदार लालगंज को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अध्ययनरत छात्र को दो करोड़ 40 लाख 470 करोड़ रुपये का आय प्रमाणपत्र जारी किए जाने के मामले में लालगंज के तहसीलदार को चेतावनी पत्र जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बृहस्पतिवार को लालगंज के तहसीलदार को इस संबंध में चेतावनी पत्र जारी किया। साथ ही छात्र का आय प्रमाणपत्र भी ठीक कराया गया।
विज्ञापन

लालगंज तहसील के सहजी ग्राम निवासी बृजेश कुमार अध्ययनरत हैं। उन्होंने आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। उनके नाम से तहसील की ओर से दो करोड़ 40 लाख 470 रुपये का आय प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया था। शिकायत होने पर जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि इससे स्पष्ट है कि तहसीलदार लालगंज ने बिना जांच किये ही अभ्यर्थी का आय प्रमाण पत्र निर्गत किया है, जो कदापि उचित नहीं है। उन्होंने तहसीलदार लालगंज को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि आय व जाति प्रमाण पत्रों के संबंध में गंभीरता पूर्वक जांच करने के बाद ही प्रमाणपत्र जारी करें। उन्होंने आगाह किया गया है कि भविष्य में इस तरह की गलती की पुनरावृत्ति न हो। चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की गलती सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि बृजेश कुमार पुत्र रामदास निवासी ग्राम सहजी पोस्ट कोटा शिव प्रताप सिंह तहसील लालगंज का आय प्रमाण पत्र सही कराकर जारी करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें