फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: पत्नी से पिता के अवैध संबंध थे, पता चला तो बेटे ने सिर कूंच कर मार डाला, वाचर हत्याकांड का खुलासा

Fri, 10 Feb 2023 07:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो बेटों ने पड़ोसी के साथ मिलकर बहू से अवैध संबंध होने पर अपने पिता को मार डाला था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में वाचर हत्याकांड के आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले के हलिया क्षेत्र में हुई वाचर हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा किया। पत्नी से पिता के अवैध संबंधों का पता चलने पर बेटे ने पड़ोसी संग पत्थर से सिर कूंच कर मार डाला था। शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पत्थर को बरामद किया।

विज्ञापन


एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि हलिया थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव निवासी जमुना प्रसाद (50) वन विभाग में प्राइवेट वाचर था। तीन फरवरी को वह जंगल की ओर गया था। रात को घर वापस नहीं आया। अगले दिन सुबह परिजन जंगल की ओर गए तो वाचर का रक्तरंजित शव मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि पिता घर से दूर जंगल में ड्यूटी के लिए गए थे। जंगल में कुछ लोगों को लकड़ी काटते पाया तो उन्होंने रोका। जंगल में बदमाशों ने पत्थर से हमला कर सिर कूंच कर हत्या कर दी। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। सीओ लालगंज दीक्षांत राज के नेतृत्व में पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम छानबीन में जुटी थी।

विज्ञापन

तफ्तीश के दौरान पुलिस को हत्याकांड के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी पुत्र संजय कुमार, बुद्धसेन और पड़ोसी फूलचंद्र धरकार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में संजय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी से पिता का अवैध संबंध था। जिसे लेकर घर में आए दिन विवाद होता था।
 
विज्ञापन

तीन फरवरी की रात को वह अपने भाई बुद्धसेन व पड़ोसी फूलचंद के साथ मिलकर अपने पिता की पत्थर से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। किसी को शक न हो इसलिए शव को घर से कुछ दूर ले जाकर छिपा दिया। घटना में प्रयुक्त पत्थर को भी छिपा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें