नगर के भरुहना स्थित एक लान में मंगलवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वृंदावन से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत की, जिसे देख लोग भावविभोर हो गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट व विशिष्ट अतिथि शहर कोतवाल सुनीलदत्त दूबे रहे। इस अवसर पर इस अवसर पर सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगा कर उनका स्वागत किया। रामजी मिश्र, मनोज शुक्ल, निलेश शुक्ल व संजय गहरवार ने अपनी कविता से सबका मनोरंजन किया। इस असवर पर डा. जी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, मनोज जायसवाल, अनूप कुमार, सतीश मिश्र, शनिदत्त पाठक, विकास सिंह, केबी महाविद्यालय अध्यक्ष आकाश यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवाकर मिश्र और संचालन अभिषेक प्रताप सिंह ने किया।