फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सितंबर तक संशोधित होगी मतदाता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को पंडा समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर श्री विंध्य पंडा समाज के चुनाव की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने कहा कि इस बार फोटोयुक्त मतदाता सूची बनेगी और उसमें पता के साथ ही आधार संख्या भी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि पंडा समाज के चुनाव की जो नियमावली है, वह काफी पुरानी है। उसमें भी संशोधन होना है। पंडा समाज के पदाधिकारियों के साथ इस बात की सहमति बनी कि इस बार चुनाव में स्वच्छ छवि वाले ही लोग प्रतिभाग कर सकें। ऐसी व्यवस्था हो कि आपराधिक छवि वाले लोग इस चुनाव में प्रतिभाग न कर सकें। ऐसे लोग भी प्रतिबंधित हो जो शांति भंग में शामिल हों या फिर यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करते हो। उन्होने कहा कि इसके लिए समय- समय पर पंडा समाज के साथ बैठक होती रहेगी। इस अवसर पर एडीएम यूपी सिंह, पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें