लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय से मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2025- 26 का तृतीय एक दिवसीय शिविर अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण विषय पर स्वयं सेविकाओं की तरफ से रैली निकाली गई। प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली को महाविद्यालय से रवाना किया। जलवायु परिवर्तन एवं बढ़ते प्रदूषण के रोकथाम के लिए स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण को बचाना है, पेड़ों से धरती सजाना है। प्रदूषण हटाओ पर्यावरण बचाओ आदि के नारे के साथ क्षेत्र भ्रमण कर जागरुकता संदेश दिया। इसके पश्चात रैली में शामिल स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय पहुंचकर पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रो गोमतेश्वर पाल, डॉ पूजा यादव, कार्यक्रम अधिकारी प्रेमलता आदि मौजूद रहे।