फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने नगर में किया पथ संचलन

Mon, 23 Mar 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के लायंस स्कूल परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों की ओर से भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग संघ चालक अंगराज सिंह ने संघ के संस्थापक डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम के दौरान पूज्य डा. साहब को आद्य सरसंघ चालक प्रणाम करके संघ के संस्थापक को याद किया गया। तत्पश्चात भगवा ध्वज रोहण कर कार्यक्रम को गति दी गई।

इस अवसर पर स्वयं सेवकाें ने नगर में पथ संचलन किया। पथ संचलन लायंस स्कूल  से विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: बौद्धिक स्थल पर पहुंची।

मुख्य अतिथि काशी प्रांत के प्रचारक अभय जी ने कहा कि हमारा इतिहास वीरता व साहस का रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें