फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नगर में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
नगर में पथ संचलन करते स्वयंसेवक, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में रविवार शाम विजयदशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। शुभारंभ महंत शिवाला स्थित एक रिजार्ट के मैदान से परंपरा के अनुसार पूर्ण गणवेश में सजे स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन और ध्वज प्रणाम के साथ हुआ। बैंड की गूंजती हुई देशभक्ति पूर्ण धुनों और भारत माता की जय के गगनभेदी उद्घोष के बीच पथ संचलन हुआ। संचलन इमामबाड़ा, चेतगंज, बल्ली का अड्डा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। मार्ग में खड़े नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन से पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक अंगराज सिंह, जिला संघ चालक शरद चंद उपाध्याय व नगर संघ चालक अशोक कुमार सोनी ने शस्त्र पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रांत संघचालक अंगराज सिंह जी का पाथेय प्राप्त हुआ। जिला प्रचारक रजत प्रताप, सह विभाग संपर्क प्रमुख चंद्रमोहन, जिला कार्यवाह प्रविंद्र, विभाग धर्म जागरण संयोजक वीरेंद्र मौर्य, विभाग घोष प्रमुख नीलेश श्रीवास्तव, जिला बौद्धिक प्रमुख गुंजन चौधरी, नगर प्रचारक अंजनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें